Opinion and commentary

पांच राज्यों और विशेषकर यूपी के चुनाव नतीजे राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक विमर्श की दशा-दिशा भी तय करेंगे

By Rahul Verma

Jagran

February 20, 2022

राहुल वर्मा। तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव निपट चुके हैं और उत्तर प्रदेश एवं मणिपुर के लिए चुनावी प्रक्रिया जारी है। पांच राज्यों के इन चुनावों को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह है कि इनका जनादेश राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक प्रतिस्पर्धा को कैसे प्रभावित करेगा? पिछले कुछ वर्षों के दौरान खासतौर से 2019 के आम चुनाव के बाद भाजपा को भी विधानसभा चुनाव जीतने में मुश्किलें आ रही हैं। दूसरी ओर मुख्य विपक्षी दल के रूप में कांग्रेस का वजूद लगातार सिकुड़ रहा है तो उसके लिए विधानसभा चुनावों के इस दौर में प्रतिस्पर्धा खासी कड़ी हो गई है, क्योंकि आम आदमी पार्टी यानी आप और तृणमूल कांग्रेस जैसे दल अपने विस्तार में लगे हैं।

Publisher Page>