Opinion and commentary

भारतीय मिसाइल दुर्घटना : राजनीति में विवेक की कमी के खतरे

The Caravan

April 13, 2022

9 मार्च की देर शाम पाकिस्तान में सर्वाधिक पढ़े जाने वाले अखबार डॉन की आरंभिक रिपोर्टें भरमाने वाली थीं. खबर थी कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शहर चन्नू मियां में एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है लेकिन उसका पायलट बच गया है. विमान में और कोई यात्री नहीं था. रिपोर्ट में कहा गया कि, “पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी और बचाव अधिकारियों को भी जेट के करीब नहीं जाने दिया. सबूत इकट्ठा करने के लिए सेना के अधिकारियों के पहुंचने पर ही बचाव कर्मियों को विमान के निकट जाने दिया गया. बाद में सेना के अधिकारियों ने जांच कर जेट के अवशेष इकट्ठे किए.”’

Publisher Page>